जमशेदपुर: बागबेड़ा से बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर गंदगी के अंबार और पानी के जलजमाव से आम जनता परेशान है. नवरात्रि के पवित्र समय में सड़क की इस स्थिति के कारण लोगों को गंदे पानी और गड्ढों से गुजरना पड़ रहा है.

जिला प्रशासन को कई बार समस्या के समाधान के लिए शिकायत किए जाने के बावजूद सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है. बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के मुख्य सड़कों के निर्माण के लिए शिलान्यास हुए छह महीने हो चुके हैं, लेकिन आज तक कार्य शुरू नहीं हुआ है.
स्टेशन से बागबेड़ा घुसने वाले रोड, रामनगर मुख्य सड़क के टूटने और गंदगी के अंबार, बजरंगबली मंदिर के बगल में कचरे के ढेर से जनता अत्यधिक परेशान है. स्टेशन से डीबी रोड होते हुए बड़ौदा घाट जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे भी गंदगी, जलजमाव और सड़क में गड्ढों के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.
गांधीनगर हनुमान मंदिर के सामने, अटल उद्यान के बगल, बागबेड़ा मजार के सामने, शंकर बाबा मैदान के अंदर और बागबेड़ा थाना के सामने सड़क की खराब स्थिति से वाहन चालक और पैदल यात्री दोनों प्रभावित हैं. बड़ौदा घाट नाला के पास भी सड़क टूटने और गंदगी के अंबार के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
बागबेड़ा कॉलोनी की रोड नंबर एक पर परशुराम भवन, राजपूत समाज और भूमिहार समाज के सामने तथा रोड नंबर चार चौक पर जलजमाव और सड़क टूटने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं.
सुबोध झा, अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति और जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी, जमशेदपुर महानगर ने कहा कि जिला प्रशासन को सड़क मरम्मत और गंदगी हटाने के कार्य में त्वरित कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि आम जनता की सुरक्षा और नवरात्रि जैसे त्योहारों में पूजा पाठ सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
