जमशेदपुर/ Afroz Mallik दक्षिण पूर्वी रेलवे मजदूर यूनियन (SERMU), डिवीजनल रनिंग ब्रांच चक्रधरपुर ने रनिंग स्टाफ के साथ हो रहे शोषण और अव्यवस्थित ड्यूटी शेड्यूल को लेकर गहरी नाराजगी जताई है. यूनियन के ब्रांच सचिव ए.आर. राय द्वारा डिविजनल रेलवे मैनेजर (DRM) को एक ज्ञापन सौंपा गया है.

ज्ञापन में लॉबी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं. कहा गया है कि वह जानबूझकर T-34 ड्यूटी विवरण में गड़बड़ी कर रहे हैं. यूनियन का कहना है कि रनिंग स्टाफ से 12 से 14 घंटे तक लगातार ड्यूटी कराई जा रही है, जबकि उन्हें केवल 1 घंटा 5 मिनट का ब्रेक दिया जा रहा है. वह भी बिना किसी उचित कारण के.
साथ ही CMS यानी क्रू मैनेजमेंट सिस्टम में ड्यूटी की अवधि को सही तरीके से दर्ज नहीं किया जा रहा है. इससे कर्मचारियों को माइलेज और ओवरटाइम के भुगतान में भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है. यूनियन ने DRM से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होंगे.

