सरायकेला- खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत पुराणडीह गांव में बीते 25 अगस्त को हुए बुद्धेश्वर पुरन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए 5 नामजद लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मृतक की पत्नी विशोखा देवी के फर्दबयान पर ईचागढ़ थाना कांड संख्या 61/2025, दिनांक 26.08.2025, धारा 115(2)/103(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था. नामजद अभियुक्तों में राजेन्द्र पुरान, टीपु पुरान, बांधनु पुरान, नेहरु पुरान और रामसिंगार पुरान शामिल हैं.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों अभियुक्तों को 27 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने छापामारी के दौरान हत्या में प्रयुक्त तीन बाँस का डंडा और एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. बुद्धेश्वर पुरान पर लाठी-डंडे से हमला किया गया था. गंभीर रूप से घायल बुद्धेश्वर को इलाज के लिए पातकुम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई थी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
