चांडिल: प्रखंड के चांडिल डैम रोड स्थित आदर्श कॉलोनी और मुखिया होटल में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक सविता महतो ने विधिवत फीता काटकर किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि विगत दिनों दोनों जगहों पर ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था.

नया ट्रांसफार्मर लगने से सुचारु हुई बिजली आपूर्ति
विधायक ने बताया कि लोगों की सूचना पर बिजली विभाग से बात कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे दोनों जगहों पर सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति प्रारंभ हुई. नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर लोगों में हर्ष देखा गया और विधायक का आभार प्रकट किया. इस अवसर पर जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, दीपू जयसवाल, बोनू सिंह सरदार, राहुल वर्मा, धरमु गोप, डब्लू, दिलीप किस्कु, राजू किस्कु, विश्वनाथ गोप, नवीन पासारी आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

