ईचागढ़: विधायक सविता महतो ने झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड विधानसभा सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख विकास समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा. विधायक ने नीमडीह प्रखंड के घाघरा में पुल, ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में पुल, चांडिल प्रखंड के जयदा मंदिर जाने वाले रास्ते में पुल तथा चांडिल के दालग्राम में सड़क निर्माण की मांग की.

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इस दौरान झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, विधायक की पुत्री स्नेहा महतो, जिला उपाध्यक्ष धर्मु गोप, छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष सुदामा हेंब्रम, समीर महतो, मोती सोरेन, शिमल बेसरा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
