ईचागढ़: झारखंड विधानसभा के आगामी सत्र से पूर्व रांची में आयोजित विधायक दल की बैठक में भाग लेने जाने के क्रम में गुरुवार को ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम गांव में आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

इस दौरान विधायक ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में एकाग्रता, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है. यदि खिलाड़ी लक्ष्य बनाकर मेहनत करें तो निश्चित रूप से मंजिल हासिल होगी.
विधायक सविता महतो ने कहा कि स्थानीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो बस सही मार्गदर्शन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की. उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं.
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अमित सिन्हा, युगल किशोर महतो, विजय कृष्ण महतो, अनिल सिन्हा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण उपस्थित रहे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय युवाओं और आयोजकों की भूमिका सराहनीय रही.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
