सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने शनिवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को पवित्र ग्रंथ गीता दैनन्दिनी भेंट कर उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
भेंट के अवसर पर मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने अल्प समय में अपनी सूझबूझ, गंभीर चिंतन और मृदुभाषी स्वभाव के कारण एक कुशल प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में जिले में विशेष पहचान बनाई है. उनके कार्यशैली की सराहना जिलेभर में की जा रही है.
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने इस सम्मान और शुभकामनाओं के लिए मनोज कुमार चौधरी का आभार व्यक्त किया और जिले के समग्र विकास के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई.

विज्ञापन
