जामताड़ा/ Manish Baranwal होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कोलकाता और लालकुआं के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. 05060 लालकुआं- कोलकाता स्पेशल 5 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक कुल चार ट्रिप में हर गुरुवार को लालकुआं से दोपहर 1:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

वहीं 05059 कोलकाता- लालकुआं स्पेशल 7 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक चार ट्रिप में हर शनिवार को सुबह 5:00 बजे कोलकाता से खुलेगी और अगले दिन दोपहर 3:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी.
यह स्पेशल ट्रेन अपने मार्ग में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव करेगी. ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी. रेलवे की इस पहल से होली के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

