रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा की दरगाह पर 218वें उर्स के अवसर पर चादरपोशी की. मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार दरगाह पहुंचकर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, अमन- चैन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी.

विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी उर्स के मौके पर दरगाह पहुंचना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि आज मैंने चादरपोशी की रस्म अदा कर रिसालदार शाह बाबा से समस्त झारखंडवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है.
उर्स के दौरान दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और पूरी श्रद्धा के साथ धार्मिक रस्में अदा की गईं. प्रशासन ने भी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की थी.

विज्ञापन
