हजारीबाग: पुलिस ने गुरुवार को चार फर्जी एंटी करप्शन एंड क्राइम ब्यूरो (ACB) पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया. यह चारों अपराधी खुद को एसीबी अधिकारी बताकर मेडिकल स्टोर संचालकों से अवैध वसूली कर रहे थे.

मामला कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम डांटो खुर्द का है, जहां दिनांक 09 सितंबर को शाम करीब 7:45 बजे चार अपराधियों ने सफेद स्कॉर्पियो (JH02AJ-7476) में सवार होकर दो मेडिकल स्टोरों पर लाइसेंस चेक का ड्रामा किया और दस- दस हजार रुपये वसूलने की कोशिश की. सभी ने फॉर्मल कपड़े, नकली पहचान पत्र और पुलिस जैसा लाल जूता पहना हुआ था. वाहन पर एसीबी का बोर्ड भी लगा था.
ग्रामीणों की शंका पर वाहन को रोका गया और कटकमसांडी थाना को सूचना दी गई. थाना प्रभारी मनोज कुजूर और रिजर्व गार्ड दल मौके पर पहुंचे और जांच में पाया कि यह सभी फर्जी पदाधिकारी हैं. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तार व्यक्तियों में नंदुवीर राम (खिरगाँव, हजारीबाग), महेश कुमार पासवान (गोमिया, बोकारो), आयोध्या नारायण पासवान (द्ववारी, चतरा) और धनेश्वर राम (सिलवार, हजारीबाग) शामिल हैं. पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो वाहन, फर्जी बोर्ड, चार नकली आईडी कार्ड, चार जोड़ी पुलिस जूते, एक मुहर और 2,500 रुपये नकद बरामद किया.

एडिशनल एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में फर्जी पहचान पत्र और वाहन पर एसीबी बोर्ड लगाकर मेडिकल स्टोर से वसूली करने की बात स्वीकार की है. आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
