हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बादी- खरना के पास उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और स्पिरिट बरामद की है. रांची मुख्यालय के निर्देश पर गठित हजारीबाग, रामगढ़ और गिरिडीह जिलों की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 2335 लीटर विदेशी शराब और 4025 लीटर स्पिरिट जब्त किया गया.

अभियान के दौरान चार शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान कृष्णा साव, धनेश्वर प्रसाद झुमरा, टेकलाल पासवान और गिरिडीह निवासी मोती साव के रूप में हुई है. अधिकारियों के अनुसार बरामद स्पिरिट का उपयोग बड़े पैमाने पर अवैध शराब के निर्माण में किया जा रहा था.
इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
