हजारीबाग: जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित झारखंड- बिहार सीमा पर वाहनों की जांच के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने एक कार से साढ़े सोलह लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद की जा रही नियमित जांच के दौरान की गई.

जानकारी के अनुसार, चौपारण थाना और प्रशासन की संयुक्त टीम ने झारखंड- बिहार सीमा पर वाहनों की गहन जांच शुरू की थी. इसी क्रम में दिल्ली नंबर की एक कार की तलाशी ली गई, जिसमें से ₹16.50 लाख रुपये बरामद हुए. कार सवार व्यक्ति की पहचान दिल्ली निवासी के रूप में की गई है.
चौपारण के सीओ संजय यादव और थाना प्रभारी सरोज सिंह ने बताया कि बरामद धनराशि के स्रोत की जांच की जा रही है. व्यक्ति से पूछताछ जारी है, साथ ही मामले की सूचना निर्वाचन आयोग को भी दी गई है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सीमा पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर सख्त निगरानी रखी जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
