हजारीबाग: नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 26 अक्टूबर 2025 को विष्णुगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में की गई छापेमारी में पुलिस ने 15 माइल, चरही स्थित रांची–पटना मार्ग पर एक 14 चक्का ट्रक (PB06BE-6786) और एक बोलेनो कार (JH01FM-2658) से 200.1 किलोग्राम डोडा बरामद किया.

मौके से तीन तस्करों — हरविन्दर सिंह (पंजाब), असगर अली (हजारीबाग) और दानिश रजा (बोकारो) — को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ आरोपी फरार हो गए. बरामदगी में ट्रक, कार, मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी शामिल हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था. जांच में पता चला है कि पकड़े गए तस्कर झारखंड, बिहार और पंजाब के बीच डोडा और अफीम की सप्लाई करते थे.
विगत एक माह में हजारीबाग पुलिस ने चरही, बरही, पेलावल और कोर्रा थाना क्षेत्रों से डोडा, अफीम और ब्राउन शुगर की कई खेपें जब्त की हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
