गोपालगंज: जिले में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग जोरों पर है. दोपहर 1 बजे तक औसतन 46.78% मतदान दर्ज किया गया है. मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, विधानसभा वार आंकड़े इस प्रकार हैं- बैकुंठपुर में 48.23%, बरौली में 46.83%, गोपालगंज में 44.40%, कुचायकोट में 49.01%, भोरे में 43.66% और हथुआ में 48.60% मतदान दर्ज किया गया है.
कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में अब तक सर्वाधिक मतदान हुआ है, जबकि भोरे में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही. प्रशासन का कहना है कि दोपहर बाद मतदान प्रतिशत में और वृद्धि की उम्मीद है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
