गोपालगंज: जिले में विधानसभा चुनाव के तहत दोपहर 3 बजे तक औसतन 58.17% मतदान दर्ज किया गया. जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

सबसे अधिक मतदान बैकुण्ठपुर विधानसभा क्षेत्र में 61.08% रहा, जबकि सबसे कम गोपालगंज में 55.60% मतदान हुआ. बरौली में 56.09%, कुचायकोट में 59.02%, भोरे में 56.30% और हथुआ विधानसभा में 60.20% मतदान दर्ज किया गया.
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अब तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है. शाम तक मतदान प्रतिशत में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
