गोड्डा: जिले के महागामा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांजा तस्करी में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने छापेमारी कर कोरियाना निवासी बबलू साह (पिता – सुखदेव साह) को 8 किलो गांजा और एक मोटरसाइकिल (संख्या JH17Z-0332) के साथ पकड़ा.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी की बात स्वीकार की है. पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B)/22 के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ महागामा चंद्र शेखर आज़ाद ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
