गोड्डा: जिले के महागामा थाना क्षेत्र स्थित कस्बा गांव के उम्मूल मोमिन जामिया आयशा लिल बनात मदरसे में 14 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान बिहार के सनोखर थाना क्षेत्र कुशाहा निवासी अमनुर खातून के रूप में हुई है. वह पिछले सात वर्षों से मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

सुबह करीब नौ बजे मृतका की बड़ी मामी सालीफान खातून को घटना की जानकारी मिली. मदरसे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बच्ची को बिस्तर पर लिटाया गया था. अन्य छात्राओं ने बताया कि रात दस बजे तक सब ठीक था, लेकिन कब घटना हुई यह किसी को पता नहीं चला.
परिजनों और मामी ने मदरसे के मौलवी पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मौलवी ने छात्रा को फांसी लगाकर मार दिया, क्योंकि बच्ची के गले पर दाग के निशान पाए गए हैं. घटना के बाद कई अभिभावक अपनी बच्चियों को घर लेकर चले गए.
सूचना मिलते ही महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह मौके पर पहुंचे. पहले परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन समझाने पर शव को गोड्डा भेजा गया. एसडीपीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, हालांकि पुलिस जांच में जुटी है और निष्कर्ष आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
