गिरिडीह: शहरी क्षेत्र के बाभनटोली स्थित एक निजी तालाब में बीती रात असामाजिक तत्वों ने जहर डाल दिया. जिसके चलते तालाब में करीब 50 क्विंटल से अधिक मछलियों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही तालाब के मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियों को बाहर निकाला.

तालाब के मालिक तरुण कुमार सिंह उर्फ गोलू कुमार ने बताया कि यह तालाब उनके परिवार की निजी संपत्ति है. लेकिन लंबे समय से कुछ दबंग किस्म के लोग इस तालाब को सरकारी घोषित करने और इसके पास से सार्वजनिक रास्ता निकालने की मांग को लेकर विवाद खड़ा कर रहे थे. इस विवाद के बीच बीती रात तालाब में जहर डालकर भारी नुकसान पहुंचाया गया.
गोलू कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने तालाब से मछलियां चोरी भी की हैं. उन्होंने कहा कि बड़े परिश्रम से पालन के लिए 50 क्विंटल से अधिक मछलियां डाली गई थीं, लेकिन असामाजिक तत्वों की हरकत ने उनकी मेहनत और निवेश को पूरी तरह बर्बाद कर दिया.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
