गिरिडीह: बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी झारखंड मुक्ति मोर्चा, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दी जानकारी, गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बातगिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी. इस बात की औपचारिक घोषणा झारखंड सरकार के मंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार ने गिरिडीह में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान की.

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने महागठबंधन धर्म का पालन नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के भीतर झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ चालबाजी की गई है. इस घटना का असर आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा.
मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बिहार चुनाव में झामुमो के लिए कोई प्रयास नहीं किया. पार्टी ने चुप्पी साध ली, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा पूरी निष्ठा के साथ गठबंधन धर्म निभा रही थी. उन्होंने कहा कि झामुमो इस रवैये से आहत है और भविष्य में झारखंड में संबंधों की समीक्षा की जाएगी. मंत्री सुदिव्य कुमार ने दो टूक कहा कि राजनीतिक कलाबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो किसी भी राजनीतिक दल को लाभ नहीं पहुंचाएगी. उन्होंने कहा कि महागठबंधन को इस चुनाव में नुकसान झेलना पड़ेगा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
