गिरिडीह: लगातार तीन महीने से बिजली समस्या से जूझ रहे हुट्टी बाजार के लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर भवन के समीप सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और माहौल तनावपूर्ण बना रहा.

सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हुआ.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले तीन महीने से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित है, जिसके कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
