गिरिडीह: साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गिरिडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरिडीह- गांडेय रोड पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने जामताड़ा के पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा.
गिरफ्तार आरोपियों के पास से दस मोबाइल फोन, जिनमें पांच आईफोन, चौदह सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया. यह कार्रवाई एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर की गई.

गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में विशेष टीम ने तत्काल छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा. पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को व्हाट्सएप पर ‘RTO Challan.apk’ और ‘RTO E-Challan.apk’ जैसे लिंक भेजकर मोबाइल हैक करते थे. इसके अलावा, वे खुद को बैंक कर्मचारी बताकर KYC अपडेट के नाम पर धोखाधड़ी भी करते थे. ठगी से कमाए गए पैसे से वे महंगे मोबाइल और जेवर खरीदते थे और बिहार व झारखंड के अलग- अलग जिलों में रहकर अपना नेटवर्क संचालित करते थे. पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
