गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर वन के परीक्षा परिणाम में सुधार की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी है. भूख हड़ताल पर बैठे दो कार्यकर्ता नीरज कुमार और अनीश की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. कॉलेज परिसर के धरना स्थल पर ही स्लाइन चढ़ाई जा रही है.

बताया गया कि विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा जारी स्नातक सेमेस्टर वन के परीक्षा परिणाम में आधे से अधिक छात्रों को प्रमोट कर दिया गया है, जिसे कार्यकर्ता विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही मान रहे हैं.
आभाविप कार्यकर्ता उज्जवल तिवारी ने बताया कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी. इधर गिरिडीह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनुज कुमार ने कहा कि आभाविप के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया जा रहा है कि वे भूख हड़ताल समाप्त करें. उनकी समस्या के समाधान के लिए विश्वविद्यालय से बातचीत चल रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
