गिरिडीह: जिले में कोयला चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बीती रात सीसीएल की रात्रि गश्ती में तैनात सुरक्षा कर्मियों पर कोयला चोरों ने हमला कर दिया. घटना सीपी साइडिंग की है, जहां चोरी की सूचना पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा और चोरों को खदेड़ने लगा. इसी दौरान करीब सौ से अधिक कोयला चोरों ने सुरक्षा बल पर धावा बोल दिया.

हमले में तीन सुरक्षा कर्मी घायल हो गए. जानकारी के अनुसार चोरों ने एक सुरक्षा जवान श्याम सुंदर को घेरकर झाड़ियों में ले गए. हालांकि अन्य जवानों ने किसी तरह उसकी जान बचाई. सभी घायलों का इलाज सीसीएल अस्पताल में कराया जा रहा है.

घायल गार्ड रिंकू ने बताया कि बड़ी संख्या में कोयला चोर वहां मौजूद थे और हमला बेहद संगठित तरीके से किया गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक सीसीएल माइंस और रेलवे लोडिंग प्वाइंट पर आए दिन कोयला चोर धावा बोलते हैं. पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है, लेकिन घटनाओं पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
