जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपनिर्वाचन 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया जोर पकड़ चुकी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (मीडिया कोषांग) से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे तक कुल 54.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है.

सुबह की तुलना में दोपहर तक मतदान केंद्रों पर भीड़ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पुरुषों के साथ- साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर उमड़ रहे हैं. कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे मतदाताओं का उत्साह स्पष्ट झलक रहा है.
प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए गए हैं. जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर लगातार मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है और अब तक किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. शाम तक मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
