जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के आठवें राउंड की मतगणना समाप्त हो गई है. इस राउंड के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पर 11280 वोटों की निर्णायक बढ़त बना ली है. आठवें राउंड तक सोमेश चंद्र सोरेन को कुल 39163 वोट मिले हैं.

भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 27883 वोट प्राप्त हुए हैं.
जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 6903 वोट मिले हैं.
अन्य प्रत्याशियों में पचानन सोरेन को 360 वोट मिले हैं. पार्वती हांसदा को 153 वोट प्राप्त हुए हैं. नारायण सिंह को 97 वोट मिले हैं. परमेश्वर टुडू को 75 वोट मिले हैं. बसंत टोपनो को 57 वोट मिले हैं. मनसा राम हांसदा को 497 वोट मिले हैं. मनोज कुमार सिंह को 180 वोट मिले हैं. रामकृष्ण कांति माहली को 116 वोट मिले हैं. विकास हेम्ब्रम को 386 वोट मिले हैं. डॉ. श्रीलाल किस्कू को 624 वोट मिले हैं. NOTA को 1178 वोट मिले हैं.
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है. झामुमो खेमे में बढ़त को लेकर उत्साह का माहौल है. आगे के राउंड में अंतर और बढ़ने या घटने की संभावना बनी हुई है.

