जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के सातवें राउंड के नतीजे सामने आ गए हैं. नवीनतम अपडेट के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने अपनी बढ़त को और बढ़ाया है और वे अब 7762 वोटों से आगे चल रहे हैं.

छठे राउंड में बढ़त 6217 थी, जो अब सातवें राउंड में बढ़कर 7762 हो गई है. इससे झामुमो समर्थकों में उत्साह का माहौल है. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 25,136 वोट मिले हैं और वे दूसरे स्थान पर हैं. दोनों के बीच अब 7762 वोटों का अंतर बन गया है. वहीं जेएलकेएम उम्मीदवार रामदास मुर्मू को 6455 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.
अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट इस प्रकार हैं
पंचानन सोरेन (BAP) – 303
पार्वती हांसदा (PPI-D) – 135
नारायण सिंह (निर्दलीय) – 88
परमेश्वर टुडू (निर्दलीय) – 71
बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय) – 55
मनसा राम हांसदा (निर्दलीय) – 457
मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय) – 165
रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय) – 104
विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय) – 352
डॉ. श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय) – 549
NOTA – 1060
सात राउंड की गिनती के बाद झामुमो की बढ़त लगातार बढ़ती दिख रही है. अब सभी की निगाहें अगले राउंड पर टिकी हैं, जो अंतिम तस्वीर को और स्पष्ट करेगा.

