जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. प्रारंभिक चरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने बड़ी बढ़त बना ली है. उन्हें पहले राउंड में 5450 वोट मिले हैं.

वहीं, जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने 3286 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को पहले राउंड में 2204 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं.
अन्य प्रत्याशियों को मिले वोट इस प्रकार हैं
पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP): 64
पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक): 24
नारायण सिंह, निर्दलीय: 25
परमेश्वर टुडू, निर्दलीय: 26
बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय: 12
मनसा राम हांसदा, निर्दलीय: 40
मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय: 56
रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय: 30
विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय: 94
डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय: 134
NOTA: 204
पहले राउंड के बाद झामुमो प्रत्याशी की बढ़त से पार्टी समर्थकों में उत्साह है, जबकि भाजपा कैंप में स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. अगले राउंड की मतगणना जारी है.

