जमशेदपुर: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की 13वें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन ने भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर अपनी बढ़त और अधिक बढ़ा ली है.

13वें राउंड तक झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 71343 वोट मिले हैं. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के खाते में 43366 वोट आए हैं. इस प्रकार मौजूदा बढ़त अब 27977 वोट हो गई है.
जेएलकेएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 9472 वोट प्राप्त हुए हैं.
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पंचानन सोरेन को 738 वोट मिले हैं. पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की पार्वती हांसदा को 263 वोट प्राप्त हुए हैं.
निर्दलीय प्रत्याशियों के मत इस प्रकार हैं
नारायण सिंह- 147 वोट, परमेश्वर टुडू- 106 वोट, बसंत कुमार तोपनो- 95 वोट, मनसा राम हांसदा- 739 वोट, मनोज कुमार सिंह – 271 वोट, रामकृष्ण कांति माहली- 227 वोट, विकास हेम्ब्रम- 651 वोट, डॉ. श्रीलाल किस्कू- 1082 वोट. NOTA को इस राउंड में 1938 वोट मिले हैं.
13वें राउंड तक की बढ़त के बाद झामुमो समर्थकों में उत्साह चरम पर है, जबकि मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अब सभी की नज़र अगले राउंड के परिणाम पर टिकी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
