सरायकेला/ Pramod Singh राजनगर प्रखंड के सिजुलता स्थित गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय कार्यालय में रविवार को समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक की अध्यक्षता में समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में सामाजिक बिंदुओं पर गहनता से चर्चा करते हुए गौड़ सेवा संघ के गठन के समय बनाए गए समाज के संविधान का नवीकरण करने पर विचार विमर्श किया गया.

संकल्प दिवस और जागरण रथ पर चर्चा
बैठक में संकल्प दिवस व गौड़ जागरण रथ कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई. बताया गया कि गौड़ जागरण रथ कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है और यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने के लिए कारगर साबित होगा. बैठक में समाज के स्थापना दिवस समेत आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार कर उन्हें सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
दिवंगत नीलसेन प्रधान को श्रद्धांजलि
बैठक के दौरान गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष दिवंगत नीलसेन प्रधान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. समाज के सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी.
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष चतुर्भुज बारीक, महासचिव पीतोवास प्रधान, कृष्णा कुमार प्रधान, नागेश्वर प्रधान, नेबु प्रधान, भास्कर महाकुड़, चीनीवास् प्रधान, अभिमन्यु गोप, कृष्णा प्रधान, रूपन प्रधान, प्रह्लाद गोप, अजीत प्रधान, हरेकृष्ण प्रधान, गणेश गोप, श्यामसुंदर महाकुड़ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

