गम्हरिया: प्रखंड क्षेत्र के धीराजगंज स्थित बसंती मंदिर परिसर में मंगलवार को मतदाता मैपिंग से संबंधित विशेष कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में विभिन्न मतदान केंद्रों के मतदाताओं का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया गया.

विज्ञापन
कैंप के दौरान उपस्थित लोगों को मतदाता मैपिंग से संबंधित जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है, इसका प्रशिक्षण भी दिया गया. इस अवसर पर बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ नंदीश्वर कृष्ण सिंह, अमन राज, संजय कुमार महतो, सुदर्शन राव एवं रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे.
कैंप में मतदाता सूची शुद्धिकरण एवं अद्यतन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया.
आयोजकों ने बताया कि अगला मैपिंग कैंप बुधवार को गम्हरिया स्थित मंगलम सिटी में आयोजित किया जाएगा. आसपास के लोगों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचकर कैंप में भाग लें और इसे सफल बनाएं.

विज्ञापन
