गम्हरिया: बड़ा गम्हरिया स्थित स्टूडेंट्स कार्नर संस्थान परिसर में विश्व संगीत दिवस के अवसर पर भारती कला मन्दिर की ओर से संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो कार्यकारिणी सदस्य सह प्रसिद्ध समाजसेवी गणेश चौधरी ने किया.

संगीत से दूर होता है मानसिक तनाव: गणेश
मुख्य अतिथि गणेश चौधरी ने कहा कि संगीत मानसिक तनाव को दूर करने में सहायक है. उन्होंने कहा कि संगीत की दुनिया में कई महान हस्तियों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है. कार्यक्रम में जमशेदपुर व स्थानीय कई प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. इन कलाकारों में प्रफुल्ल चंद्र दास, भारती कुमारी, तपन मजूमदार, मनोहर, तिरुमल राव, शुक्ला बनर्जी, शुभाशीष बनर्जी, नीलम पांडेय आदि शामिल थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में भारती कला मन्दिर के संयोजक कुमार संजय, चंचल साहू, पंकज सांडिल, शरदेंदु शेखर, रूबी देवी आदि का प्रमुख योगदान रहा.

