सरायकेला: जिले में प्रदूषण नियंत्रण परिषद का दफ्तर बस वसूली तक सिमट गया है ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं. एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद सैकड़ों कारखानों से निकलने वाले प्रदूषित धुएं पर विभाग की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है.

विज्ञापन
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के समीप घनी आबादी के बीच स्थित आरडी रबर से निकलने वाला जहरीला धुआं और बदबू लोगों के लिए रोज की परेशानी बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनी लगभग हर दिन वायुमंडल में जहरीला धुआं छोड़ती है लेकिन विभाग इस गंभीर समस्या से अनजान बना हुआ है.
लोगों ने कहा कि यह स्थिति विभागीय भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है और समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसका दुष्प्रभाव आम जनता के स्वास्थ्य पर पड़ेगा.

विज्ञापन
