गम्हरिया: गुरुवार को देशभर में रामनवमी का त्योहार पूरे विधि- विधान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इधर सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति द्वारा विधि विधान के साथ राम नवमी पूजा संपन्न कराया गया.


विज्ञापन
video
देर शाम संध्या भजन एवं जागरण का आयोजन किया गया. शुक्रवार को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा. जिसमें इस साल छऊ नृत्य की झांकी एवं विभिन्न प्रकार के करतब का प्रदर्शन किया जाएगा. राम नवमी महोत्सव को संपन्न कराने में अखाड़ा समिति के संरक्षक भगवान सिंह, अध्यक्ष कैप्टन सुखदेव प्रसाद, महामंत्री सुदर्शन प्रसाद, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह, अनिल सिंह, वीरेंद्र कुमार सहित तमाम ग्राम वासियों ने अहम भूमिका निभाई.
बाईट
भगवान सिंह (संरक्षक)

Exploring world
विज्ञापन
