गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के डीलरों की मनमानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सोमवार को बनतानगर के दर्जनों उपभोक्ताओं ने डीलर कृष्ण प्रजापति और कालो पातर के खिलाफ प्रखंड कार्यालय परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले पांच महीनों से डीलर द्वारा खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि हर महीने उनसे अंगूठा लगवाया जा रहा है. लोगों ने खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.
वहीं, जब विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला. विभागीय सूत्रों के अनुसार, डीलर को नियमित रूप से सरकारी खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है, इसलिए यह जांच आवश्यक है कि उपभोक्ताओं तक राशन क्यों नहीं पहुंचा.
बताया जा रहा है कि प्रखंड के कई पीडीएस डीलरों पर सरकारी अनाज के गबन के आरोप पहले भी लग चुके हैं, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इससे डीलरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. अब देखना यह होगा कि इस बार विभाग आरोपित डीलरों पर क्या कदम उठाता है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
