गम्हरिया: स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका माझी की जयंती के अवसर पर मुर्गाघुटू गांव स्थित बाबा तिलका माझी चौक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर बाबा तिलका माझी समिति मुर्गाघुटू की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष लखी बेसरा ने बताया कि 11 फरवरी को तिलका माझी जयंती के मौके पर फुटबॉल प्रतियोगिता सहित अन्य खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए समिति के सदस्य लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं. आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

विज्ञापन
