गम्हरिया: थाना अंतर्गत झारगोविन्दपुर गांव निवासी कुंज बिहारी तिवारी के बड़े पुत्र 18 वर्षीय राहुल तिवारी बुधवार शाम करीब 4:30 बजे से लापता हैं. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने गम्हरिया थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन
लापता युवक का नाम राहुल तिवारी है. पिता का नाम कुंज बिहारी तिवारी है. उसकी लंबाई लगभग 5.9 फीट है और उम्र 18 वर्ष बताई गई है. लापता होने के समय उसने काला हुडी, काला ट्राउजर और पीच रंग का टी-शर्ट पहन रखा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो गम्हरिया थाना को तुरंत सूचित करें.

विज्ञापन
