गम्हरिया/ Bipin Varshney बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास गम्हरिया निवासी 15 वर्षीय किशोर लक्ष राज सिंह अपने घर के पास से पैदल निकला, जिसके बाद से वह लापता है. परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.

जानकारी के अनुसार, लक्ष राज सिंह मानसिक रूप से कमजोर हैं. वे घर से निकलते समय स्काई ब्लू रंग की टी-शर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहने हुए थे. परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी लक्ष राज सिंह कहीं दिखाई दें, तो कृपया तत्काल नजदीकी थाना या उनके पिता अरविन्द सिंह (मो. 7004747547) को सूचित करें.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
