गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी मकान में वर्षों से कब्जा कर रहे बाबू दास नामक व्यक्ति बीडीओ एवं सीओ के आदेश के बाद भी मकान में अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठा है, जो यह दर्शाता है कि बाबू दास बड़े रसूख वाला व्यक्ति है.

विज्ञापन
बता दें कि बीते 16 जून को ही बीडीओ द्वारा बाबू दास को पांच दिनों के भीतर मकान खाली करने संबंधी आदेश निर्गत किया गया था, जिसपर तामिला भी कराया गया था, बावजूद इसके करीब 15 दिन बीतने चले हैं बाबू दास का सरकारी मकान पर कब्जा जमा हुआ है. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है. लोग दबी जुबान से यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि बाबू दास ऊंची रसूख वाला व्यक्ति है. उसकी पहुंच ऊपर तक है. यही वजह है कि बीडीओ- सीओ के आदेश को धत्ता बताते हुए बाबू सरकारी मकान पर कब्जा जमाए बैठा है.
विज्ञापन

