गम्हरिया: प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के कुलूडीह गांव में आयोजित सात दिवसीय मेला का भव्य समापन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ. अंतिम दिन कार्यक्रम में जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री नेता रवींद्र सरदार टाइगर एवं मुखिया संध्या रानी सरदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका ग्रामीणों ने भरपूर आनंद उठाया. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया. आयोजन समिति द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा.
समापन अवसर पर अनिल मंडल, सुधीर महतो, प्रेमा दास, सागेन मार्डी, धानू मार्डी, जीतेन महतो, राकेश महतो, नारायण गोप, रवि पात्रो समेत आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न होने पर ग्रामीणों ने आयोजन समिति की सराहना की.

