गम्हरिया (प्रतिनिधि) शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुड गवर्नेंस वीक कार्यशाला आयोजित किया गया. सीओ ने प्रखंड एवं अंचल के अधीनस्थ अधिकारी- कर्मचारियों को आम जनता के प्रति संवेदनशील बनने का पाठ पढ़ाया.

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है. उन्होंने फरियादियों के साथ शालीनता से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने व पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि 19 से 25 दिसंबर तक राष्ट्रव्यापी गुड गवर्नेंस वीक का आयोजन किया गया है. इसमें
वेटनरी डाक्टर ज्योतिंद्र नारायण, जेएसएस दयानंद प्रसाद, एलईओ विमला तिर्की, बीपीआरओ मनोज कुमार झा, सीडीपीओ साधना चौधरी, बीईईओ सुब्रता महतो समेत कर्मचारी शामिल हुए.

Exploring world
विज्ञापन
