गम्हरिया: दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित श्री श्री गणेश पूजा समिति के गणेश उत्सव में बुधवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पहुंचे. दोनों जनप्रतिनिधियों ने गणपति के दर्शन कर क्षेत्र और राज्य की खुशहाली की कामना की.

विज्ञापन
समिति की ओर से अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. समिति के संरक्षक युवा नेता सन्नी सिंह ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया.
इस अवसर पर ईचागढ़ विधायक प्रतिनिधि सह झामुमो केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य काबलू महतो, जमशेदपुर जदयू युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि नीरज सिंह, निजी सचिव बृजेश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया और समिति की तैयारियों की सराहना की.

विज्ञापन
