गम्हरिया/ Bipin Varshney सचिवालय घेराव कार्यक्रम में रांची में भाजपाइयों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में गम्हरिया प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारे लगाए. इस मौके पर अमित सिंहदेव ने कहा लाठी गोली से जनता की आवाज को दबा रही है हेमंत सरकार. तानाशाही सरकार के गलत नीतियों, युवाओ और किसानों को ठगने, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, 60/40 जैसी नीतियों का भाजपा विरोध करती रहेगी.

इस मौके पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू, प्रखंड महामंत्री अजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा कोल्हान सह प्रभारी रमेश कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमोद पाठक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बलराम प्रधान, मनोहर गोप, नील कमल महतो, कामदेव महतो, सागर मोदी, विनोद झा, अनय सिंह, राहुल सिंह, सूरज दास, सुनीता मिश्रा, चंपा मंडल, मोनिका मंडल, वीर सिंह मुर्मू, अमरजीत सिंह, मनीष मुखर्जी, ऋतिक, हिमांशु, अंकित, राज यादव, आकाश दास,अमित मिश्रा, किशन प्रधान के साथ-साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

