गम्हरिया (Kunal Kumar) भाजपा के वरिष्ठ नेता और सरायकेला ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि जमशेदपुर प्रभारी रहे गम्हरिया निवासी गणेश महतो के घर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

विज्ञापन
बता दें कि गणेश महतो का बुधवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था. वे किडनी रोग से ग्रसित थे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा दुख की इस घड़ी में पार्टी स्वर्गीय महतो के परिजनों के साथ खड़ी है. स्वर्गीय महतो की कमी पार्टी को सदैव खलेगी. वे एक जुझारू और मेहनती कार्यकर्ता थे. उनकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है.
विज्ञापन

