गम्हरिया: बिरराजपुर स्टेशन के निकट पोल संख्या S34 के पास गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आ गया था.

विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. घटना के बाद कुछ समय के लिए इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. पुलिस मृतक की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन
