गम्हरिया (प्रतिनिधि) भागवत पाठ कमेटी की ओर से बड़ा गम्हरिया बांका पाड़ा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत पाठ एवं महायज्ञ के तीसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान प्रवचक ब्रह्मचारी श्री श्री जोतिर्मयानंद ने भागवत गीता के तीसरे अध्याय का वर्णन किया.

विज्ञापन
उन्होंने हिंसा, असत्य, अशांति, लोभ लालच छोड़ सच्चाई के रास्ते चलने का आह्वान किया. इसे सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे. कमेटी के गोपीनाथ मुखर्जी, जीवन गांगुली व गौतम चटर्जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत पाठ व महायज्ञ का समापन 28 दिसंबर को भंडारे के साथ होगा. इसे सफल बनाने में केशव मुखर्जी, बादल बनर्जी, रतन बनर्जी, शंकर मुखी आदि जुट गए हैं.
विज्ञापन

