दुमका: एसपी अंबर लकड़ा के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र दुमका सहित जिले के सभी थानों में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण सह जागरूकता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन
ये लिया गया शपथ
हम प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे. दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे. कभी भी मद्यपान का सेवन कर वाहन नहीं चलाएंगे. कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे. वाहन चलाते समय कभी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे. हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिजनों से पालन कराएंगे. सड़क दुर्घटना में पीड़ितों की मदद करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे.
विज्ञापन

