दुमका (Mohit Kumar) जिले में तीन दिवसीय सांसद खेलकूद महोत्सव का आयोजन आगामी तीन से छः मार्च तक किया जाएगा. इसकी जानकारी स्थानीय सांसद सुनील सोरेन ने सोमवार को परिसदन में दी.

विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निखारा जा सके इसके लिए इस तरह के खेल से दूर दराज के खिलाड़ियों को सामने आकर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा. इस मौके पर जिला खेल संघ के सचिव उमाशंकर चौबे भी मौजूद रहे.
विज्ञापन

