दरभंगा: जिले के केवटी प्रखंड स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में बुधवार को छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी. विद्यालय के सैकड़ों छात्र अपने प्रिय शिक्षक प्रमोद कुमार के तबादले पर रोक लगाने की मांग को लेकर करीब 10 घंटे से भूखे हैं. छात्रों का कहना है कि लगातार अनुरोध करने के बावजूद विद्यालय प्रशासन और अधिकारियों ने अब तक उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया है.

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने कहा कि प्रमोद कुमार वर्षों से विद्यालय में पढ़ा रहे हैं और विद्यार्थियों के बीच उनकी छवि एक आदर्श शिक्षक की रही है. उन्होंने न केवल पढ़ाई बल्कि अनुशासन और नैतिक शिक्षा में भी छात्रों का मार्गदर्शन किया है. छात्रों का कहना है कि उनका तबादला विद्यालय के माहौल और शिक्षा प्रणाली दोनों पर नकारात्मक असर डालेगा.
छात्रों ने विद्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक तबादला आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन उनकी बातों को अनसुना कर रहा है और अब तक किसी अधिकारी ने मौके पर आकर वार्ता तक नहीं की है.
सूत्रों के अनुसार, देर शाम तक भी छात्र अपने स्थान पर डटे रहे और भोजन का बहिष्कार जारी रखा. विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्थिति को शांत करने के प्रयास किए जा रहे हैं. स्थानीय प्रशासन को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है.
छात्रों ने शिक्षा विभाग से अपील की है कि मामले में हस्तक्षेप कर शिक्षक प्रमोद कुमार के तबादले पर रोक लगाई जाए और छात्रों की भावनाओं का सम्मान किया जाए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
