धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित इन्फिनिटी डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र में हुए एसएससी सीजीएल परीक्षा फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने एक और खुलासा किया है.

पुलिस ने परीक्षा केंद्र के संचालक मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूछताछ में उसने फर्जीवाड़े में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
बीते दिनों एसएससी/ सीजीएल परीक्षा के दौरान बिहार, पटना के रहने वाले एक अभ्यर्थी को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था. दरअसल, उस अभ्यर्थी की परीक्षा उसका कंप्यूटर हैक कर रिमोटली कोई और दे रहा था. तकनीकी जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा खेल योजनाबद्ध तरीके से परीक्षा केंद्र के अंदर से ही संचालित किया जा रहा था.
डीएसपी वन शंकर कामती ने गुरुवार को बताया कि कुसुम विहार निवासी संचालक मृत्युंजय कुमार को कल रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है. डीएसपी ने बताया कि इस फर्जीवाड़े में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जो साइबर माध्यम से इस तरह की अवैध गतिविधियों को अंजाम देते हैं. पुलिस तकनीकी साक्ष्य के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
