
धनबाद: पुटकी स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में बिजली के करंट की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान शोभा सिन्हा (50) और शांति देवी (40) के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.


विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पूटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पूटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में दो महिलाओं की करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. घटना कैसे हुई और करंट लगने की परिस्थितियां क्या थीं, इसकी भी जांच की जा रही है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा





विज्ञापन
